फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The question of the future of the examinees, there should be no mistake in the evaluation

Muzaffarnagar News: परीक्षार्थियों के भविष्य का सवाल, मूल्यांकन में नहीं होनी चाहिए चूक

Thu, 16 Mar 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
The question of the future of the examinees, there should be no mistake in the evaluation
मूल्यांकन कार्यशाला में डीआईओएस ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने उप नियंत्रकों और परीक्षकों से कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का त्रुटिरहित मूल्यांकन कराया जाना सुनिश्चित करें।
सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मूल्यांकन प्रक्रिया को समझाया गया। पांच विद्यालयों को मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है, जिसमें 18 मार्च से मूल्यांकन कराया जाएगा। पांच में से दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट और तीन केंद्रों पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने परीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी उप नियंत्रक ध्यान रखेंगे कि मूल्यांकन केन्द्रों के आसपास अराजकतत्व एकत्र न हो और उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता एवं गोपनीयता प्रभावित ना हो सके। पांचों केंद्रों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। मूल्यांकन कार्य वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों ने जानकारी प्राप्त की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, उप नियंत्रक नितिन राठी, सोहन पाल, सुनील शर्मा, नरेश प्रताप सिंह, सलीम अहमद, कोठार राकेश मालिक, नरेंद्र कुमार, नारायण स्वरूप शर्मा, हिमांशु, भूपेंद्र आर्य, डॉ. सोहन पाल सिंह, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed