{"_id":"61df127cc44c0e2e7974f2e6","slug":"the-police-raid-in-milan-market-of-muzaffarnagar-after-sotiganj-and-engines-of-many-cars-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज के बाद निशाने पर मुजफ्फरनगर: मिलन मार्केट में पुलिस का छापा, कबाड़ियों में मची भगदड़, कई कारों के इंजन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज के बाद निशाने पर मुजफ्फरनगर: मिलन मार्केट में पुलिस का छापा, कबाड़ियों में मची भगदड़, कई कारों के इंजन बरामद
Wed, 12 Jan 2022 11:10 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:10 PM IST
सार
सोतीगंज के बाद अब मुजफ्फरनगर की मार्केट भी पुलिस के निशाने पर आ गई है। पुलिस ने बुधवार को मिलन मार्केट में छापामारी कर कई कारों के इंजन बरामद किए हैं। इस दौरान मार्केट में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज में वाहनों के कटान पर बड़ी कार्रवाई के बाद बुधवार को ऐसी ही एक सूचना पर एएसपी ने कई थानों की पुलिस के साथ नगर की मिलन मार्केट में छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह कबाड़ियों को पकड़ा है, इनके पास से कारों के इंजन कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर स्थित मिलन मार्केट में वाहनों के काटने का धंधा चलता है। मेरठ के सोतीगंज के बाद मुजफ्फरनगर निशाने पर आया था। बुधवार शाम एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मंडी कोतवाली, थाना मंसूरपुर व अन्य कई थानों की पुलिस के साथ मिलन मार्केट में छापेमारी की। अचानक पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। छह से अधिक कबाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने घेर कर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को कई गाड़ी खड़ी मिलीं। कटी गाड़ियों के कई इंजन भी पुलिस को मौके पर पड़े मिले।
विज्ञापन
एएसपी ने मार्केट में मिले लोगों से गाड़ी व इंजन के कागजात दिखाने को कहा तो सभी चुप रहे। एएसपी की इस कार्रवाई की जानकारी पाकर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पकड़े सभी लोगों को कोतवाली ले जाया गया। एएसपी के आदेश पर गाड़ियों व इंजनों के पास कोतवाली पुलिस को देखभाल के लिए छोड़ा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
स्थानीय पुलिस को किया दरकिनार
एएसपी ने छापेमारी के लिए शहर कोतवाली व खालापार चौकी पुलिस को टीम में शामिल नहीं किया। इससे स्थानीय पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठ रहा है। हिरासत में लिए लोगों को पुलिस कोतवाली तक ले जा भी नहीं पाई कि उन्हें छुड़ाने के लिए वहां पहले ही जमावड़ा लग गया। इसी मार्केट में पहले भी छापेमारी हुई थी और मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। लेकिन काम बंद नहीं हो सका। वहां सीसीटीवी लगाने के भी आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो