फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The period of Majlis continued in Dargah Alia for the third day as well.

दरगाहें आलिया में तीसरे दिन भी चला मजलिसों का दौर

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The period of Majlis continued in Dargah Alia for the third day as well.
बघरा में दरगाहे आलिया में मजलिसों में मौजूद लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, तितावी। शनिवार को बघरा की दरगाहें आलिया में तीसरे दिन भी मजलिस हुई। सुबह की मजालिस सुबह 9 बजे शुरू हुई। जिसमें मौलाना उरूज मेंहदी ने खिताब फरमाया।
विज्ञापन

मौलाना ने बाद में हजरत अब्बास (आ,स) की शहादत का वाकिया पेश किया, जिसे सुनकर शिया अजादार जार जार रोये। दूसरी मजलिस मौलाना मजाहिर सिकंदरपूरी ने खिताब की। उन्होंने कहा कि दरगाहें आलिया बघरा एकता का मरकज है। यहाँ सभी संप्रदाय के लोग आते है और अपनी अपनी मुरादे पाते है। तीसरी मजालिस में मौलाना मजाहिर हुसैन (लखनऊ) ने खिताब फरमाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज इल्म अर्थात ज्ञान को प्राप्त करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि इल्म (ज्ञान) हासिल करने के लिए चाहे आपको विदेश ही क्यों न जाना पड़े । हमें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए इससे मानसिक विकास होता है। चौथी मजलिस में मौलाना मुफज्जिल अली साहब, पांचवी मजालिस को मौलाना मुहम्मद हुसैनी मुजफ्फरनगरी, छठवी मजलिस में मौलाना कार्रर मोलाई तथा सातवीं मजलिस में मौलाना मेंहदी हसन वाइज जलालपुरी ने खिताब फरमाया। इस मौके पर दरग़ाह महासचिव इमरान अली, आरिफ , रिजवान प्रधान , रियासत अली, जॉन अब्बास आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed