फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The people of 12 villages are dependent on illegal vehicles for their travel

Muzaffarnagar News: डग्गामार वाहनों के भरोसे हैं 12 गांव के लोगों का सफर

Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The people of 12 villages are dependent on illegal vehicles for their travel
खतौली। खतौली से शाहपुर मार्ग पर ग्रामीण क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों का सफर डग्गामार वाहनों के भरोसे है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खतौली से शाहपुर मार्ग पर काफी समय से बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह मार्ग पर गांव फुलत, चंदसीना, अंबरपुर, मोरकुक्का, मुबारिकपुर, अलियारपुर, हजूर नगर, खुब्बापुर, जीवना, डबल, धनायन होते हुए शाहपुर की ओर जाता है। इन गांव के लोग या तो निजि वाहनों से सफर करते हैं या फिर डग्गामार वाहन के भरोसे हैं।
विज्ञापन

खतौली से शाहपुर मार्ग पर प्राइवेट बस का संचालन जरूर हैं, मगर इनके आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। जिस कारण उक्त ग्रामों को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस न मिलने से विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए छात्र छात्राओं और ग्रामीण समय से नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर रोडवेज बस के संचालन की मांग की है। ग्रामीण विशू त्यागी, वसीम अहमद, अनवर, प्रदीप, सुनील आदि ने इस मार्ग पर रोडवेज बस के संचालन की मांग की थी। रोडवेज डिपो के एआरएम राकेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे कराया गया था। डिपो को बसें मिलने वाली हैं। फिलहाल चालकों की कमी चल रही है। उनकी भर्ती की जा रही है, लेकिन आवेदन नहीं आ रहे हैं। चालकों की संख्या बढ़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed