फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The newly elected executive of Tehsil Bar was sworn in

Muzaffarnagar News: तहसील बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Sat, 19 Apr 2025 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
The newly elected executive of Tehsil Bar was sworn in
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील परिसर अधिवक्ता भवन में तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला जज अजय कुमार ने नवीन कुमार गौतम को अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रदीप कुमार को महासचिव पद, रामचंद्र सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सावन कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण कराई। आनंद कुमार व मनोज कुमार त्यागी, तेज प्रताप सिंह, मुकेश कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष पद, पदम सिंह, रोशनी सैनी, मोहम्मद इकबाल, अशोक सैनी सहसचिव पद, गंगा शरण, रतन सिंह, राजेश कुमार, रामरोशन दास, शकुंतला देवी, सत्यप्रकाश सैनी काे वरिष्ठ सदस्य पद, रेखा देवी, प्रोनू कुमार, विपिन कुमार, सीताराम, सुबोध कुमार, हरेंद्र सिंह को कनिष्ठ सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराई।
जिला जज अजय कुमार ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय का मतलब है कि यह दोनों न्यायिक प्रणाली में एक साथ मिलकर कार्य करें, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग रखें। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर कंधा से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन देते हुए अधिवक्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन कुमार गौतम ने जिला जज से थाना खतौली के अलावा मंसूरपुर, रतनपुरी आंशिक और सिखेड़ा आंशिक थानों के मुकदमों को भी ग्राम न्यायालय खतौली में लाने की मांग की। अध्यक्षता सरदार जितेंद्र सिंह व संचालन पूर्व महासचिव सचिन आर्य ने किया। विशिष्ट अतिथि न्यायाधिकारी गोपाल उपाध्याय, दिव्य प्रताप सिंह, शशि सैनी अध्यक्ष बार संघ जानसठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed