फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The municipality will re-bore the tube wells of Amba Vihar and Shastri Nagar.

Muzaffarnagar News: अंबा विहार और शास्त्री नगर के नलकूप रिबोर कराएगी पालिका

Mon, 20 Oct 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The municipality will re-bore the tube wells of Amba Vihar and Shastri Nagar.
मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए अंबा विहार और शास्त्रीनगर के नलकूप रिबोर कराएगी। किदवई नगर और उत्तरी रामपुरी सहित कई अन्य आबादी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछवाई जाएगी। इसके लिए पालिका ने एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट तैयार किया है।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में समस्या आ रही है। कई मोहल्लों का विस्तारीकरण होने के कारण पाइप लाइन की आवश्यकता है जबकि कई नलकूप सूख चुके हैं। जिस कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर पालिका जलकल विभाग की ओर से जलापूर्ति सुलभ कराने के लिए कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वार्ड 18 के मीनाक्षीपुरम अवध विहार में पानी समस्या के मद्देनजर 10 एचपी क्षमता का मिनी नलकूप लगवाया जा रहा है। जिसके लिए 24 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। शास्त्रीनगर कचहरी पार्क का ट्यूबवेल भी रिबोर कराया जाएगा, जिस पर 20 लाख रुपयेसे अधिक का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि प्रेमपुरी क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए 10 एचपी का मिनी नलकूप लगवाया जाएगा। अंबा विहार में लगभग 20 लाख रुपये में ट़्यूबवेल रिबोर कराया जाएगा। किदवई नगर और उत्तरी रामपुरी में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन भी बिछवाई जाएगी, जिस पर 30 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed