मुुजफ्फरनगर। नगर पालिका की टीम कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दिन-रात लगी हुई है। दिन भर सफाई अभियान के बाद रात में फॉगिंग कराई गई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के आवासों के आसपास तथा विभिन्न गली मोहल्लों में फॉगिंग कराई गई।
फागिंग अभियान मीनाक्षी चौक से शुरुआत करते हुए मेरठ रोड पर चलाया गया। कलक्ट्रेट के अधिकारियों के आवास पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपनी मौजूदगी में फागिंग कराई। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एएसपी सिटी सतपाल आंतिल, एसएसपी ऑफिस पर भी फॉगिंग कराई गई। स्टेशन रोड, शिव चौक पर जाकर अभियान को खत्म किया गया। इस अवसर पर सभासद प्रवण कुमार मित्तल, नरेश मित्तल, चीफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, पारुल गोयल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।