{"_id":"58d2cd944f1c1b996e1a28ac","slug":"the-mla-heard-the-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
लाेगों की समस्याएं सुनते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव निर्वाचित विधायक उमेश मलिक ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। बिजली के बकाया बिलों की वसूली को लेकर उन्होंने विभाग के एसडीओ को हड़काया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब तक किसान के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता तब तक वसूली न करें। गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या पर उन्होंने चिंता जताई।
बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के विधायक उमेश मलिक बुधवार को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे। विधायक के मौजूद होने की सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ शेखरचंद व अधिशासी अभियंता अमित कुमार भी पहुंच गए। उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान व सीओ मोहन लाल तथा इंस्पेक्टर डीके त्यागी भी डाक बंगले पर पहुंच गए। बिजली की छोटी-छोटी समस्याओं पर विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से जर्जर हालत में हुए तार बदलवाने तथा किसान का फुंका ट्रांसफार्मर तुरंत दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना क्षेत्र के किसान गन्ना भुगतान की समस्या से परेशान हैं।
बच्चों की फीस तथा आवश्यक खर्चों के लिए भी किसान के पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में बिजली विभाग को बिलों की बकाया वसूली पर गन्ना भुगतान होने तक रोक लगानी चाहिए। गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसानों से बिजली के बकाया बिलो की वसूली को लेकर उन्होंने एसडीओ शेखरचन्द को हड़काया। उन्होंने कहा कि बिना सुविधा शुल्क के टूटे तार नहीं जोडे़ जाते। कनेक्शनों में नाम परिवर्तन तथा फुंके ट्रांसफार्मर बदलने में होने वाली वसूली से नाराज विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, ग्राम प्रधान चरण सिंह, मंगलू सहित क्षेत्र के अधिकतर ग्राम प्रधान तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक, नेता रोज सुनेंगे जनसमस्याएं
भाजपा विधायक पार्टी कार्यालय पर प्रतिदिन जनसमस्याएं सुनेंगे। विधायक के साथ प्रतिदिन तीन पदाधिकारी भी बैठेंगे। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने सभी छह विधायकों के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। दिन में 11 बजे से दो बजे तक ये लोग कार्यालय पर रहकर आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। प्रदेश मुख्यालय से जारी निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष देशबंधु तोमर, प्रवीण शर्मा, प्रदीप शर्मा जनसमस्याएं सुनेंगे।
मंगलवार को विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पार्टी नेता सुशील त्यागी, देशबंधु तोमर, राकेश आडवाणी, बुधवार को विधायक विजय कश्यप, भूषण सिंह, प्रवीण शर्मा, विजेंद्र पाल, बृहस्पतिवार को विधायक उमेश मलिक, भूषण सिंह, बबीता गुप्ता, विनित कात्यान, शुक्रवार को विधायक विक्रम सैनी, राजकुमार छाबड़ा, मनोज लोढा, राजीव गर्ग, शनिवार को विधायक अवतार सिंह भड़ाना, राजकुमार छाबड़ा, सतीश खटीक, डॉ वीरपाल निर्वाल की ड्यूटी लगाई गई है।