{"_id":"6910f79029470164670221d0","slug":"the-minister-assured-to-build-a-bridge-on-solani-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-158266-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंत्री ने सोलानी पर पुल बनवाने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंत्री ने सोलानी पर पुल बनवाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी पर रविवार को प्रजापति समाज के लोगों ने एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पहुंचे। लोगों ने खादर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए सोलानी नदी पर लोहे का पुल बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ने से गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतन पुरी, शेरपुर नगला आदि गांवों के लोगों को नदी पर पुल नहीं होने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती है। किसान-मजदूर हर वर्ग के लोग परेशान होते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की कई माह तक शिक्षा प्रभावित रहती है। करीब 12 किलोमीटर का चक्कर काटकर लक्सर हाइवे पर जाना पड़ता है। सोलानी नदी पर पुल बनने से दूरी मात्र आधा किमी रह जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही बढ़ीवाला से रामनगर जाने वाले रास्ते पर पुल बनवाया जाएगा। कार्यक्रम में अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति, मनोज चौहान, राजू प्रजापति, डॉ. राजवीर प्रजापति, जगदीश प्रजापति, साधुराम प्रजापति आदि सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।