{"_id":"68c0806531525b087602edc1","slug":"the-markets-are-decorated-with-designs-of-artificial-jewellery-and-shine-like-gold-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-153879-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आर्टिफिशियल ज्वैलरी के डिजाइन और सोने सी चमक से सज रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आर्टिफिशियल ज्वैलरी के डिजाइन और सोने सी चमक से सज रहे बाजार
विज्ञापन
दुकान में आर्टिफिशल ज्वैलरी के डिजाइन देखते हुए युवती स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले बाजारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सोने के बढ़ते दामों के बीच बाजार ने सोने के रंग और चमक के गहने सजा लिए हैं। इनमें एक से बढ़कर एक डिजाइन महिलाओं की पसंद में शुमार होंगे। इसके साथ ही इनके दाम और सुरक्षा को लेकर भी महिलाओं को काफी राहत होगी।
सोने का भाव आसमान छू रहा है। बीते कुछ समय में से एक तोला सोना एक लाख की कीमत के आसपास टिका हुआ है। यानी एक ग्राम सोने का जेवर मेकिंग चार्ज मिलाकर 12 से 15 हजार तक का पड़ रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों का फायदा उठाकर आर्टिफिशयल बाजार ने सोने की चमक के गहनों को नए डिजाइन के साथ दुकानों पर सजा लिए हैं। इनमें अंगूठी से लेकर भारी भरकम हार भी उपलब्ध हैं।
आर्टिफिशयल ज्वैलरी की दुकान के संचालक पीयूष मदान ने बताया कि किसी के पास भले ही सोना हो या न हो, आज के दौर में आर्टिफिशिल ज्वैलरी की वैरायटी और हू-ब-हू सोने के डिजाइन और चमक सभी की पसंद में शामिल हैं। त्योहार की खास तैयारी में इस बार सोने के डिजाइन के पारंपरिक हार आए हैं। राजस्थानी डिजाइन के साथ बारीक काम किया गया है। इसके अलावा कुंदन, एडी, और स्टोन के मैचिंग डिजाइन के लिए भी काफी विकल्प हैं।