{"_id":"67d6bb9b9518dd0e7c0e9c46","slug":"the-kalash-yatra-started-with-the-music-of-the-band-and-cheers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-141535-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बैंडबाजों की धुन और जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बैंडबाजों की धुन और जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को एटूजेड कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर श्रीराधा माधव मंदिर से बैंडबाजों की धुन और जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास अरविंद महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।
कथा स्थल महाराजा अग्रसेन भवन में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पूजन में शामिल हुईं। कथा के मुख्य अतिथि भागवत पीठ शुकतीर्थ से स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी महाराज ने पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने व्यास पीठ का पूजन किया।
कथा व्यास अरविंद महाराज ने कहा कि कथा हमारे मन की व्यथा को दूर करती है। भागवत कथा श्रवण का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कई महान भक्तों के बारे में विस्तार से बताते हुए श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताया। कथा के मुख्य यजमान अजय तायल, विनोद सिंघल ने गणेश पूजन और व्यास पीठ का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सत्य प्रकाश मित्तल, अजय अग्रवाल, योगेंद्र मित्तल, पुरुषोत्तम सिंघल, अजय तायल, विनोद सिंघल, प्रदीप गोयल, योगेश सिंघल, सत्य प्रकाश रेशू आदि उपस्थित रहे।