फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The jam ends, but the strike will continue

जाम समाप्त, लेकिन धरना चलता रहेगा

Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The jam ends, but the strike will continue
जाम समाप्त, लेकिन धरना चलता रहेगा
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाने के सामने चार दिन से बंद मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग को विपक्ष के नेताओं ने खोल दिया है, जबकि धरना जारी रहेगा। इसी के साथ 23 जून को पंचायत की घोषणा की गई है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि छह-सात महीने का वनवास काट लो, इसके बाद सब ठीक हो जाएगा।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी द्वारा बीडीसी सदस्यों को अगवा करने के विरोध में विपक्ष के रालोद, कांग्रेस और भाकियू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तितावी थाने के सामने धरना देकर जाम लगा दिया था। चार दिन से मार्ग बंद होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार शाम को धरने पर बैठे नेताओं ने निर्णय लिया कि जनता की परेशानी को देखते हुए मार्ग खोला जा रहा है। अब 11 लोग प्रतिदिन धरने पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही 23 जून को यहीं पर पंचायत होगी। धरनास्थल पर हुई सभा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जो कुछ हो रहा है सब गलत हो रहा है। यहां मौजूद अधिकारी गीता पर हाथ रखकर कसम खा लें कि सब सही हो रहा है तो हम धरना खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि छह-सात महीने की बात और है इस टाइम को काट लो। धरने को पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, सपा नेता मुकेश चौधरी, राजेंद्र कामरेड आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed