फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The issues of consolidation, electricity and roads echoed

Muzaffarnagar News: चकबंदी, बिजली और सड़क का मुद्दा गूंजा

Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
The issues of consolidation, electricity and roads echoed
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने, बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण नहीं होने, लेखपालों के समय से काम नहीं करने की समस्याओं को उठाया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार सभागार में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चीनी मिलों से संबंधित समस्याओं को उठाया। उन्होंने गन्ना सर्वे में सट्टा सही कराने, चीनी मिलों में गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों का किराया बढ़वाने आदि की मांग रखी। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बात कराई जाए।
विज्ञापन

पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारुकी ने क्षेत्र के लेखपालों की लापरवाही की बात सामने रखी। भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिकंदरपुर में हिंडन पर पुल नहीं बनने और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के साथ कई किसानों ने चकबंदी के कार्य पूरे नहीं होने का मुद्दा उठाया। किसान दिवस में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान नेता मौजूद रहे। किसानों के सवालों का संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जवाब भी दिया।
एडीएम वित्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि जो समस्याएं उन्होंने उठाई हैं, सभी का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि उनके विभागों में किसानों के लिए जितनी योजनाएं हैं, वे सभी किसानों तक पहुंचनी चाहिए।

अधिकारी नहीं पहुंचे तो किसानों ने किया हंगामा
किसान दिवस में दोपहर सवा 12 बजे तक जब अधिकारी नहीं आए तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी सभागार में पहुंच गए। उप निदेशक कृषि संतोष यादव विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। बाद में एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed