{"_id":"60da129b8ebc3ed77d7c7126","slug":"the-heat-showed-the-mercury-reached-37-degrees-muzaffarnagar-news-mrt5449249122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 37 डिग्री
मुजफ्फरनगर। पूरे दिन चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है।
सोमवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि लोग गर्मी से बिलबिला उठे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से बचने के लिए रजबहों और नलकूपों में नहा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
तेज धूप आपकी स्किन के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मी से बचने के लिए आपको चाहिए कि पानी अधिक से अधिक उपयोग करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। इसके अलावा एक बोतल में गुलाब जल के साथ पानी मिला लें। स्प्रे बोतल की तरह इसका इस्तेमाल करें, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। पूरी आस्तीन की शर्ट पहने। धूप से आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग करें।