फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The fragrance of brotherhood spread in the Holi of flowers

Muzaffarnagar News: फूलों की होली में बिखरी भाईचारे की खुशबू

Sun, 05 Mar 2023 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of brotherhood spread in the Holi of flowers
कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। होली पर्व के उपलक्ष्य में शहर में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और बार एसोसिएशन की ओर से फूलों की होली खेली। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने का संकल्प लिया।
विश्वकर्मा चौक पर भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कविता, चुटकुले, नृत्य और गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। हर्षवर्धन जैन, संजय मिश्रा, अशोक कुमार सिंघल, मानुषी, नवनीत कुमार गुप्ता, भारत भूषण अरोड़ा आदि मौजूद रहे। टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में संगीत सरिता के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। शिव पार्वती, मां दुर्गा, शिव तांडव एवं राधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। बच्चों ने कविता प्रस्तुत की। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर सलिल वत्स, ब्रज मोहन, अनिल सिंघल, प्रेम प्रकाश, आरके शर्मा, रोहताश कर्णवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदर इंडिया इंटर कॉलेज में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई गई। कार्यक्रम आयोजक ठाकुर नंद किशोर पुंडीर ने अतिथियों को गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, हरिओम त्यागी, मुकेश आर्य, रविंद्र चौहान, लोकेश सैनी, अजय पुंडीर, तरुण पुंडीर, पुष्पांकर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed