फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, महिला की हत्या का प्रयास, तीन तलाक दिया, पढ़ें ताजा खबरें

Fri, 01 Dec 2023 07:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Dec 2023 07:16 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मुजफ्फरनगर में अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय मानसी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: A girl was murdered of SC cast in Muzaffarnagar and read all Updates of West UP
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:12 PM, 01-Dec-2023
गमगीन माहौल में  हुआ युवक के शव का अंतिम संस्कार

शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर में चाकू लगने से हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर, पानीपत से पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। 
06:37 PM, 01-Dec-2023
महिला की हत्या का प्रयास, तीन तलाक दिया

शामली के कैराना में महिला ने अपने पति पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने के प्रयास और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जलालाबाद के मोहल्ला मंडी भास्करगंज निवासी रूबीना ने एसपी के आदेश पर स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति के निधन के बाद दो सितंबर 2022 को उसकी दूसरी शादी मोहल्ला सुंदरनगर कैराना निवासी मो. खुर्शीद से हुई थी। पति ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर उसका उत्पीड़न किया। आरोप है कि 15 नवंबर को पति ने बच्चों की लड़ाई का बहना बनाकर उसके साथ में मारपीट की और गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद परिजनों के सामने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
06:35 PM, 01-Dec-2023
धड़ल्ले से जल रहा नगर पंचायत का कूड़ा, बदनाम हो रही पराली

मेरठ जनपद में एक तरफ जहां खेत में पराली जलाने पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, ऐतिहासिक नगरी के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े को जलाने पर कोई रोकथाम नहीं हो रही है। ऐतिहासिक नगरी के जैन धर्म के पावन तीर्थ स्थल और जंबूदीप मार्ग किनारे जलने वाले कूड़े के बीच से होकर लोग गुजर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। इसके बावजूद भी नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में धड़ल्ले से कूड़े में आग लगाई जा रही है। कस्बे में गली मोहल्ला में कूड़े जलाई जा रहे हैं और किसने की पराली को बदनाम किया जा रहा है।
06:30 PM, 01-Dec-2023
350 हेक्टेयर सरकारी भूमि की गई चिन्हित

मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा के आसपास भू-माफिया के अवैध कब्जे और स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग और तहसील विभाग दोनों अलर्ट है। लगातार सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। रेंजर रविकांत चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत गंगा के आसपास करीब 350 हेक्टेयर सरकारी भूमि को चिन्हित किया गया।
06:27 PM, 01-Dec-2023
खबर छपते ही मचा हड़कंप, सुनीं जाने लगी समस्याएं

अमर उजाला अखबार में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो हड़कंप मच गया। वहीं, शुक्रवार को विकासखंड की ग्राम पंचायत तारापुर में पंचायत सहायक और ग्राम सचिव ने बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर आई समस्याओं का समाधान भी किया गया और कई समस्याओं के जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, विकासखंड की अन्य ग्राम पंचायत में भी ग्राम सचिव सक्रियता के साथ ग्राम पंचायत सचिवालयों पर पहुंचे। साथ ही पंचायत सहायकों को भी चेतावनी दी गई। जो पंचायत सहायक ग्राम सचिवालय पर मौजूद नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अधिकारी जनता की समस्याओं को नहीं सुन रहे थे।
06:25 PM, 01-Dec-2023
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना में देर रात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना किठौर के गांव महलवाला निवासी रविंद्र (25) पुत्र सीताराम बाजा बजाने का कार्य करता था। बताया गया कि देर रात रविंद्र बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। किठौर थाना क्षेत्र में किठौर परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव राधना के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बरेजा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रविंद्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर किठौर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:21 PM, 01-Dec-2023
सीसीएसयू में छात्र गुटों के बीच फायरिंग, एक को लगी गोली

सीसीएसयू में शुक्रवार को छात्रों को दो गुटों में फायरिंग हो गई। बताया गया कि कुलसचिव कार्यालय के नीचे छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं, देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक गुट के एक छात्र को गोली लग गई। इससे सीसीएसयू में हड़कंप मच गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद सीओ भी मौके पर पहुंचे।
03:11 PM, 01-Dec-2023
विवाहिता ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन, मौत

बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के गांव रामखेड़ा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी नीलम (25) पत्नि रिंकू सैनी का कई दिनों से अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। नीलम को इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने का शौक था। पति रिंकू उसको रील बनाने से मना करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह भी दोनों पति-पत्नि में फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद नीलम ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में नीलम को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नीलम की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। नीलम के एक दो वर्षीय पुत्र भी है।
02:24 PM, 01-Dec-2023

लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

बिजनौर में सदर तहसील में तैनात हल्का लेखपाल सत्येंद्र सिंह को विजिलेंस बरेली की टीम ने शुक्रवार को नौ हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने दाखिल खारिज की एवज में एक किसान से रिश्वत की डिमांड की थी।

12:40 PM, 01-Dec-2023
पिकअप गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौत

बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के गांव रहटोली में दूध की डेयरी से दूध ले जाने वाली गाड़ी को बैक करते समय खेल रही तीन वर्षीय कृतिका पुत्री नन्हे सैनी गाड़ी के नीचे आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व गाड़ी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed