फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The factory was running without the NOC of the Fire Department

Muzaffarnagar News: अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना चल रही थी फैक्टरी

Thu, 27 Jul 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The factory was running without the NOC of the Fire Department
भोपा रोड पर बजरंग एलम प्रा लिमिटेड में   बायलर फटने की घटना की जानकारी करती पुलिस।
बॉयलर हादसा
विज्ञापन


- करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला बॉयलर का टुकड़ा




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी का बॉयरल तेज धमाके के साथ फटा। दूर तक आवाज सुनी गई। बॉयलर का अवशेष करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में जाकर गिरा। फैक्टरी के पास दमकल विभाग की एनओसी नहीं थी। आग बुझाने के लिए उपकरण भी नहीं लगे थे।

जिस समय हादसा हुआ, फैक्टरी में अन्य कर्मचारी भी काम कर रहे थे। एकाएक हुआ धमाका आसपास के क्षेत्र में भी सुना गया। धमाके का शोर थमने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा फैक्टरी की दीवार को तोड़ता हुआ निकल गया था। लोगों ने देखा कि एक फैक्टरी में एक कर्मचारी झुलसा और दो मृत हालत में पड़े थे। फैक्टरी की छत क्षतिग्रस्त थी। मलबा फैक्टरी में बिखरा था। वहां पर अन्य कोई दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

बुरी तरह झुलसे जयपाल को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कसौली के लोग मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि फैक्टरी मालिक को मौके पर बुलाया गया। आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संभल जिले के चंदौसी निवासी मृतक के परिजनों को भी जानकारी दी गई है। दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने बताया कि एनओसी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद से कसौली गांव में गम का माहौल

भोपा। मखियाली स्थित फैक्टरी में कसौली गांव के दोनों मजदूर लगभग पिछले दस माह से मजदूरी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अली नवाज और जयपाल दोनों अलग-अलग साइकिल से मजदूरी कार्य के लिए गए थे। हादसे के बाद कसौली गांव के लोग फैक्टरी पहुंच गए रोष जताया। मृतक अली नवाज के परिवार में पिता सैदा, माता मुस्तकीमा, पत्नी कौशर जहां, बेटा दानिश, मोनिस, बेटी तूबा, बहन शमा परवीन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक अली नवाज वह घायल जयपाल दोनों की आर्थिक स्थिति नाजुक है। घायल जयपाल के परिवार में पत्नी के अलावा नौ बच्चे हैं।


सीएम कार्यालय से ट्वीट कर जताया गया दुख

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। सीएम कार्यालय से किए गए ट्वीट में हादसे पर दुख जताया गया। अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच और हर संभव सहायता दिए जाने की बात कही गई।


घायल को उपचार के लिए आर्थिक सहायता

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि झुलसे हुए जयपाल के उपचार का सारा खर्च फैक्टरी की ओर से वहन किया जाएगा। त्वरित सहायता के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी गई है। किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



केमिकल के ट्रैंकरों में हुआ रिसाव

ग्रामीणों की माने तो फैक्टरी में कांच से केमिकल बनाया जाता था। फैक्टरी में दो डायजेक्टर, एक बॉयलर व चार टैंकर बनाए गए थे। केमिकल के टैंकरों में रिसाव भी हो गया।




दीवार में आई दरार

धमाके से फैक्टरी के पीछे रहने वाले जावेद के घर की दीवार में दरार आ गई। परिजनों ने नुकसान की भरपाई कराने की मांग की।


जाम की चेतावनी के बाद निकला समाधान

कसौली के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। मुख्य मार्ग पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी दौरान फैक्टरी मालिक को मौके पर बुलाने की मांग रखी गई। एसडीएम सदर ने हस्तक्षेप कर फैक्टरी मालिक को बुलाकर ग्रामीणों से बातचीत कराई, आर्थिक सहायता के एलान के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed