फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The faces of the meritorious students lit up after receiving a tablet and a check of Rs 21,000.

Muzaffarnagar News: टैबलेट और 21 हजार का चेक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Sun, 30 Jun 2024 05:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students lit up after receiving a tablet and a check of Rs 21,000.
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एक-एक टैबलेट और 21-21 हजार रुपये का चेक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार में समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मेरिट में हाईस्कूल टॉप-10 विद्यार्थी श्लोक सागर, कुलदीप कुमार, वंश सिंघल, प्रियंका रानी, दीती बंसल, सुमैया खातून, कनिका, अंचल सैनी, दिव्यांशी शर्मा, शिवम और इंटरमीडिएट के मेधावी देवांश कुमार, लक्ष्य कुमार, रिदम सिंह, निधि, वंशिका, ज्योति, दिव्या, वाशु, वंश कुमार और निशा को 21 हजार रुपये का चेक, टैबलेट, एक मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार देश के भविष्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जो पढ़ेगा वो ही बढ़ेगा। हमारी सरकार ने नकल विहीन परीक्षा परिषदीय परीक्षा संपादित कराई। अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। राजकीय विद्यालय सभी संसाधनों से संपन्न है, जिनमें योग्य शिक्षकों की नियुक्ति भी नियमित हो रही है।
नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता और शिक्षकों का हमेशा सम्मान करन चाहिए। उनकी सफलता में माता पिता और शिक्षकों का अहम योगदान रहता है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिभा कभी संसाधन की मोहताज नही होती। आज के डिजिटल युग में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी बहुत आसानी से शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं। डीआईओएस डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले में 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से जिला मेरिट में स्थान बनाना प्रशंसनीय कार्य है।
इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, ललित मोहन गुप्ता, विनय यादव, आशीष द्विवेदी, प्रविंदर दहिया, भारत शर्मा, अजय कुमार, अभिषेक गर्ग, अनुतोष कुमार मौजूद रहे।
--------------
इनसेट
विद्यार्थियों व अभिभावकों को दिखाया शैक्षणिक कार्यक्रम
विकास भवन सभागार में समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को लखनऊ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान पुरस्कार वितरण व विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम को सभी ने उत्साह के साथ देखा। वहां पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों के लिए तालियां बजाईं।

माता-पिता और अध्यापकों को दिया श्रेय
हाईस्कूल के जिला टॉपर श्लोक सागर और इंटर के जिला टॉपर देवांश कुमार ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि आज का जो सम्मान उन्हें मिला है, वह उनकी मेहनत और सभी के सहयोग के कारण मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed