फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The employees protested and declared an indefinite symbolic strike

Muzaffarnagar News: कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की

Tue, 13 Aug 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The employees protested and declared an indefinite symbolic strike
बुढ़ाना। वेतन न मिलने से नाराज नगर पंचायत के सफाई एवं कार्यालय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उन्हें पूरा बकाया वेतन नहीं मिलेगा। उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यालय कर्मचारी सोमवार को सड़क पर आ गए। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। सांकेतिक हड़ताल का बैनर लेकर कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। सांकेतिक हड़ताल की घोषणा करते हुए कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए। इसी दौरान नगर पंचायत की चेयरपर्सन उमा त्यागी के प्रतिनिधि सुबोध त्यागी कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि एक माह का बजट पास हो गया है। इस बजट से अधिकतर कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से धरना समाप्त कर काम पर जाने की बात कहीं। नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य लिपिक सतीश पंवार ने भी कर्मचारियों को बताया कि आज ही शासन से एक माह का बजट स्वीकृत हो गया है, जिससे उनके वेतन का भुगतान हो जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों का रुका हुआ पूरा वेतन नही मिलेगा, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन के प्रतिनिधि सुबोध त्यागी का आरोप है कि भाजपा के एक सभासद के इशारे पर कार्य हो रहा है। उसी ने नगर पंचायत के कार्यालय के कमरों को बंद करवाया है। आरोपी सभासद का कमरे बंद करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। धरना स्थल पर रवि वाल्मीकि, अनिल, विकास, कमला देवी, कविता देवी, राखी, राधेश्याम, रामफल, राहुल, विनोद, मुकेश व धीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed