फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The drama of RLD Farmers Fair, Demolition

किसान मेले में रालोद का हंगामा, तोड़फोड़

Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The drama of RLD Farmers Fair, Demolition
खतौली ब्लाक में कृषि मेले में पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने माईक पर किया कब्जा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान मेले में रालोद का हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित किसान मेला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में किसान मेले में पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए तोरणद्वार में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। किसानों के साथ मनमानी रवैया सहन नहीं किया जाएगा। रालोद कार्यकर्ताओं ने मंच पर भी कब्जा कर लिया। वहीं, अधिकारियों ने कृषि के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के 45 ग्रामीण और किसानों को सम्मानित भी किया।

जीटी रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को किसान कल्याण मिशन योजना के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया था। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को कृषि संबंधित जानकारियां दी गईं। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच में ही रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसान मेले में पहुंच गए और कृषि कानूनों के विरोध में किसान मेले का बहिष्कार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अजित राठी ने संचालक के हाथों से माइक छीनकर मेले में मौजूद किसानों को कृषि कानूनों के विरोध में जानकारी देते हुए उनसे भी इसका विरोध करने का आह्वान किया। गुस्साए रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान मेले के तोरणद्वार में तोड़फोड़ करते हुए वहां लगे गुब्बारे भी फोड़ दिए और पंडाल को लेकर भी प्रशासन पर तंज कसे। हंगामे के बाद रालोद कार्यकर्ता किसान आंदोलन में भाग लेने दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। हंगामे में रालोद नेता धर्मेंद्र तोमर, विदित मलिक, पंकज राठी, विकास बालियान, राकेश चौधरी, सुधीर भारतीय, दीपक सिवाच, दीपक बालियान, अमित चौधरी और आदेश तोमर आदि शामिल रहे। उधर, रालोद के हंगामे के बाद किसान मेले में क्षेत्र के 45 प्रगतिशील ग्रामीण व किसानों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। इस दौरान श्रम निरीक्षक अरविंद नेगी, सीडीपीओ राहुल गुप्ता, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, कृषि वैज्ञानिक रामकिशोर, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी के साथ ही महिपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, कुलदीप राठी और एके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-

खतौली ब्लाक में कृषि मेले में डन्डों से गुब्बारे फोड़ते हुए रालोद कार्यकर्ता।

खतौली ब्लाक में कृषि मेले में डन्डों से गुब्बारे फोड़ते हुए रालोद कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed