फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The doors of the temples remained closed throughout the day due to solar eclipse

सूर्य ग्रहण के कारण दिनभर बंद रहे मंदिरों के कपाट

Wed, 26 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The doors of the temples remained closed throughout the day due to solar eclipse
मुजफ्फरनगर में शाम 5.18 मिनट पर दिखा सूर्य ग्रहण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सूर्य ग्रहण होने की वजह से आज होगी गोवर्धन पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साल के आखिरी सूर्य ग्रहण होने के कारण दिनभर मंदिर के कपाट बंद रहे। उधर, इसकी वजह से दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा भी नहीं हुई। बुधवार को घरों और मंदिरों में गोवर्धन मनाएंगे।
आंशिक सूर्य ग्रहण होने कारण मंगलवार को गोवर्धन पूजा नहीं की गई। ग्रहण शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू होकर शाम 6:32 बजे पर समाप्त हुआ। पंडित शास्त्री ललिता प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान छाया दोष को लेकर सभी मंदिरों के कपाट बंद किए जाते है। साथ ही मंदिर, प्रतिष्ठानों और घरों में स्थित भगवान की मूर्तियों को ढक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ तो नहीं होती।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर पहुंचे ग्रहण देखने
सूर्य ग्रहण के दिन शाम के समय लोगों ने अपने घरों की छतों और फ्लाईओवर पर चढ़कर एक्स-रे और विशेष चश्मों के माध्यम से सूर्य को देखा। इस दौरान फ्लाईओवर लोगों की काफी भीड़ रही। उधर, कई लोग छतों पर एक्स-रे के माध्यम से सूर्य ग्रहण को देखते हुए नजर आए। लोगों ने सूर्यग्रहण के फोटो भी लिए और वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में विद्यार्थियों को दिखाया सूर्य ग्रहण
मीरापुर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को विशेष चश्मों और प्रतिबिंब की सहायता से आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सूर्य ग्रहण से संबंधित वैज्ञानिक पक्ष समझाया। कहा कि सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूरज के बीच में आ जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्यग्रहण के समय पृथ्वी पर आने वाले असामान्य प्रकाश से ही दूषित किरणें, नकारात्मक ऊर्जा घर के सामान, खाने-पीने की चीजों द्वारा अवशोषित कर ली जाती है और उनमें हानिकारक बैक्टीरियां पनपने का खतरा हो जाता है। खाने-पीने में तुलसी के पत्ते इसलिए डाले जाते है, क्योंकि उसमें हानिकारण बैक्टीरियां को खत्म करने की औषधीय गुण होते है। इस दौरान निशांत संदीप पाल, अभिषेक, प्रशांत, मनु, सुमित कुमार, आयशा, खुशी, सौम्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed