{"_id":"6815188a7c38db5a9e0bd724","slug":"the-district-hospital-also-had-power-outage-x-rays-were-not-done-muzaffarnagar-news-c-30-1-sah1001-148535-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल की भी गुल रही बिजली, नहीं हुए एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल की भी गुल रही बिजली, नहीं हुए एक्सरे
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर 33 हजार की लाइन में फाल्ट होने से एसबीडी जिला अस्पताल की बिजली गुल रही। इससे सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे जांच नहीं हुई। ऐसे में मरीजों को बिना जांच ही लौटना पड़ा।
शुक्रवार को बारिश होने की वजह से पेपर मिल रोड पर रेलवे यार्ड में बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। इस वजह से जिला अस्पताल परिसर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की, लेकिन सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं चलने से जांच ठप रही।
बिजली आने के इंतजार में मरीज बैठे रहे। बाद में उन्हें बिना जांच लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को उठानी पड़ी, रोजाना करीब 35 से 40 मरीजों की सीटी स्कैन होती है। इसी प्रकार 30 से 35 मरीजों के डिजिटल एक्सरे होते है।
विज्ञापन
वहीं कई मरीज दूसरी जगहों पर चले गए। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को आए दिन यह परेशानी उठानी पड़ रही है।
n मशीन शिफ्ट करने से जांच हुई प्रभावित : सहारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते जांच मशीनों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया। ऐसे में कई दिनों तक कुछ जांच प्रभावित हुई। इसका असर अस्पताल में होने वाले जनरल ऑपरेशन पर पड़ा है।
ऑपरेशन से पहले जांच कराना जरूरी होता है, ताकि ऑपरेशन के दौरान कोई समस्या न हो। जिन मरीजों ने बाहर जांच कराई। उनके ही ऑपरेशन किए गए। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी का कहना है कि बीच में मशीन शिफ्ट होने की वजह से कुछ समस्या आई थी, लेकिन अब सभी जांच हो रही है। ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं।