{"_id":"67d8072da0b306ab4d02d09e","slug":"the-district-head-was-put-under-house-arrest-after-announcing-to-go-to-saharanpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-141600-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सहारनपुर जाने के एलान पर नजरबंद किए गए जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सहारनपुर जाने के एलान पर नजरबंद किए गए जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। सहारनपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र देने के एलान के बाद पुलिस ने किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम को घर पर नजरबंद किए रखा। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने उनके आवास पर पहुंचकर बातचीत की और मांग पत्र लिया।
सोमवार सुबह ही घर पर पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई थी। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी तेज सिंह पुलिसबल के साथ जिलाध्यक्ष दीपक सोम के आवास पर पहुंचे और वार्ता की। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बातचीत के बाद सहारनपुर जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इस दौरान जिला महामंत्री सुधीर चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राजपूत, अंकित बालियान, माजिद राणा, अनीश प्रधान, सूबे सिंह, जॉनी गुर्जर, बबलू राणा, मोनू लाटियान, सदाकत राव, रामपाल कश्यप उपस्थित रहे।