{"_id":"68794fd2dbef8f47ef0e14a0","slug":"the-dispute-over-the-drain-issue-deepened-traders-raised-slogans-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-150218-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नाला प्रकरण का विवाद गहराया, व्यापारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नाला प्रकरण का विवाद गहराया, व्यापारियों ने की नारेबाजी
Fri, 18 Jul 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला सैनी नगर की गुर्जर कॉलोनी में नाला बंद कर सड़क बनाए जाने का विवाद गहरा गया है। व्यापारियों ने रेलवे रोड शिवमूर्ति के सामने धरना देकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पांच सूत्रीय प्रार्थना पत्र एसडीएम को सौंपा।
मोहल्ला सैनी नगर की गुर्जर कॉलोनी में 165 मीटर लंबा नाला बंद 19.27 लाख रुपये की लागत से 15 वें वित्त से सड़क निर्माण कराया जा रहा था। व्यापारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पालिका पहुंच कर सड़क निर्माण का विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया था।
सड़क निर्माण के समर्थन में गुर्जर कॉलोनी के लोग भी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। सड़क निर्माण के विरोध में बृहस्पतिवार को रेलवे रोड, जानसठ रोड के व्यापारी रेलवे रोड पर शिवमूर्ति के सामने धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम राजकुमार तथा ईओ को भी धरने पर अपने बीच बैठा लिया। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि रेलवे रोड, श्यामपुरी, जानसठ रोड, जैन मंडी में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
गुर्जर कॉलोनी के प्रमुख नाले को कुछ व्यक्तियों द्वारा बंद करा दिया गया। पालिका की ओर से मिट्टी डलवा कर इस पर सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है। नाला बंद होने से जलभराव की समस्या बनी है। बंद नाले को खुलवाने, इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने, भविष्य में जलभराव से बचाव के लिए स्थाई समाधान करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
धरना देने वालों में सभासद विकास कौशिक, मोनू मंगवानी, राजू सैनी, गौरीशंकर, सुरेश कुमार, किशन लाल, भरत सिंह, मनोज, सत्येंद्र आदि शामिल रहे।एसडीएम राजकुमार ने बताया कि अभिलेख की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
ईओ राजीव कुमार का कहना है कि सड़क का प्रस्ताव डीएम को भेजा गया था। 15 वें वित्त से सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुर्जर कॉलोनी के लोग भी देंगे ज्ञापन
नाला प्रकरण में सड़क निर्माण का समर्थन करते हुए गुर्जर कॉलोनी के लोग भी एसडीएम को ज्ञापन देंगे। सभासद संतोष गुर्जर ने बताया कि इस नाले में पानी की निकासी नहीं होती थी। नाले की गंदगी से उठती दुर्गंध से कॉलोनी के लोग परेशान थे। मच्छर एवं अन्य कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया था। सड़क निर्माण के समर्थन में कॉलोनी के लोगों के साथ तहसील पहुंच कर एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।