फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crowd of registrants gathered

पंजीकरण कराने वालों की भीड़ उमड़ी

Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The crowd of registrants gathered
सरकुलर रोड पर सहायक श्रम आयुक्त़ कार्यालय के बाहर रजिस्ट्रेशन के लिए खडे़ मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पंजीकरण कराने वालों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर पंजीकरण कराने वालों और अपना बैंक खाता सही कराने वालों की भीड़ लगी रही। प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान एक-एक हजार की आर्थिक मदद की है।

लॉकडाउन शुरू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि सभी पंजीकृत श्रमिकों के खाते में सरकार एक-एक हजार रुपये देगी। सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को एक हजार रुपये देने के साथ अपंजीकृत मजदूरों को भी डीएम की संस्तुति पर एक-एक हजार रुपये दिए। जिन श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो पाया था उनको श्रम विभाग ने पैसा जारी नहीं किया। अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने और नया पंजीकरण कराने को लेकर दो दिन से श्रम विभाग के कार्यालय पर भीड़ लगी है। ऐसे लोगों की भी बड़ी संख्या है जिनके बैंक खाते गलत थे वह भी सही करा रहे हैं। एएलसी प्रतिभा तिवारी का कहना है पंजीकरण की ऑनलाइन व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed