{"_id":"64970355370ac432bc0ad948","slug":"the-contract-of-company-baghs-spring-will-be-released-on-monday-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2374-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कंपनी बाग की बहार का सोमवार को छोड़ा जाएगा ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कंपनी बाग की बहार का सोमवार को छोड़ा जाएगा ठेका
विज्ञापन
- पांच लाख की लीची और आम के गायब होने पर सिस्टम चुप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पांच लाख की लीची और आम के कंपनी बाग से गायब हो जाने के बाद नगर पालिका की आंखें खुली है। अब सोमवार को बाग बहार का ठेका दिया जाएगा। कंपनी बाग में 15 कर्मचारियों के स्टाफ और दो अधिकारियों की देखरेख के बाद भी लीची गायब होना आश्चर्य माना जा रहा है।
कंपनी बाग शहर के मुख्य स्थानों में से एक है। सुबह-शाम में यहां सैर करने वालों की भीड़ रहती है। कंपनी बाग नगर पालिका की धरोहर के रूप में है। पालिका ही कंपनी बाग का सुपरविजन करती हैं। यहां नगर पालिका ने 15 कर्मचारी छोड़े हुए है, जिनमें सफाईकर्मी, माली, भिस्ती शामिल है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार यहां के प्रभारी है।
कंपनी बाग में लीची, आम, अमरूद आदि फलों के पेड़ है। प्रतिवर्ष बाग बहार का ठेका छोड़ा जाता है। इस बार यह ठेका नही छोड़ा गया। इस कारण यहां लगे पांच लाख की लीची और आम के गायब हो जाने का मामला गरमाया हुआ है। ईओ से लेकर प्रभारी तक पूरे सिस्टम इस मामले में चुप है।
विज्ञापन
ईओ हेमराज कहते हैं कि हम पता करा रहे है कि वह कौन है, जिसने फल चुराए हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि कंपनी बाग बहार का ठेका तीन साल के लिए छोड़ा जा रहा है। सोमवार को ठेका छोड़ने की तैयारी है।