{"_id":"611022068ebc3e73d45d4fc8","slug":"the-constable-and-the-girl-fought-fiercely-near-the-police-station-civil-lines-muzaffarnagar-news-mrt551057084","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना सिविल लाइंस के पास कांस्टेबल और युवती में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना सिविल लाइंस के पास कांस्टेबल और युवती में जमकर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइंस के पास रविवार रात पुलिस लाइन के कांस्टेबल और उसकी प्रेमिका बताई जा रही युवती के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ही सिर फटने से लहूलुहान हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात एक युवक फिलहाल लाइन हाजिर होने के चलते पुलिस लाइन में है। रविवार देर रात कांस्टेबल पुलिस लाइन में पार्क के पास पहुंचा, जहां उसकी पहले से ही पार्क में मौजूद शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ने पार्क के पास पड़े पत्थर उठाकर एक-दूसरे के सिर में मारे। मारपीट में कांस्टेबल के साथ ही युवती का भी सिर फट गया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीचबचाव कर अलग किया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। घायल युवती को कांस्टेबल की प्रेमिका बताया जा रहा है, जिनके बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि कांस्टेबल व युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें दोनों घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।