UP : बेहद शातिर है अखिल की हत्या का साजिशकर्ता, पहचान छिपाकर अलग-अलग आश्रमों में रहता था आरोपी
अखिल की हत्या के बाद आरोपी ने भगवा कपडे़ धारण कर लिए थे। इसके बाद वह अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग आश्रमों में रहता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसाराम बापू के रसोईया अखिल गुप्ता की हत्या के मामले में फरार साजिशकर्ता प्रवीण शिवाजी कावले बेहद ही शातिर है। पुलिस का कहना है कि अखिल की हत्या के बाद उसने भगवा कपडे़ धारण कर लिए थे और अपनी पहचान छिपाकर अलग अलग आश्रमों में रहना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण शिवाजी कावले को गुजरात के अहमदाबाद के थाना गायकवाड के गांव कालूपुर में गायकवाड हवेली के सामने से पकडा गया। हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रवीण पर गुजरात में कई मुकदमे हैं। वह एक मामले में गुजरात जेल में था। उसकी जमानत की जानकारी पाकर नई मंडी पुलिस ने वहां पहुंच गई और जेल से आते ही उसे दबोच लिया।
मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह बताते है कि गिरफ्तार प्रवीण शिवाजी कावले ने जानकारी दी कि आशाराम बापू के दुष्कर्म के मामले में फंसने के बाद पुलिस ने अखिल को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन तब वह पुलिस के लिए सरकारी गवाह बन गया था। उसकी गवाही से आशाराम बापू को सजा हो सकती थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अखिल भी जान गया था कि उसकी जान को खतरा है। उसने यह बात अखिल ने अपने परिजनों से भी कही थी। हत्या के बाद अखिल के भाई आशीष ने खतरे वाली बात दर्ज कराए मुकदमे में लिखवाई। अखिल की हत्या से दो माह पहले भी रैकी कर उसकी हत्या का दो बार प्रयास किया था। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज
जांच में सामने आए थे आरोपी
- छत्तीसगढ़ निवासी कार्तिक हलधर, (मूल निवासी रामलोचनपुर, जिला साउथ पश्चिम बंगाल)
- बलबीर, निवासी मध्य प्रदेश
- राहुल उर्फ अंकित उर्फ सूरज निवासी सिद्घेश्वर सीतापुर
- तामराज उर्फ तामध्वज निवासी छत्तीसगढ़
- नीरज जाट उर्फ सोनू, मूल निवासी गांव कासमपुर खोला मीरापुर (नंदगांव आश्रम गाजियाबाद में साहित्य की दुकान वाला)
- प्रवीण शिवाजी कावले, निवासी गांव अंजनहोड, थाना थारूर, जिला बीड, महाराष्ट्र। आशाराम बापू का अधिवक्ता
-अभी दो आरोपी फरार, नहीं हुआ इनाम, फरारी में भेजी चार्जशीट
यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
अखिल की हत्या को कई साल बीत गए। मामले में दो आरोपी राहुल और तामराज अभी भी फरार है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दोनों के गिरफ्तारी वारंट भी अब जारी कराए है। मगर, अभी तक भी आरोपियों पर इनाम घोषित नहीं हैं। अधिवक्ता और दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ फरारी में चार्जशीट पुलिस ने भेजी थी।