फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The children showed amazing feat

बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mon, 13 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The children showed amazing feat
youth - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। आर्य छात्र सभा के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय शिविर के समापन पर एसडीएम खतौली बाबूराम ने कहा कि बच्चों के कैंप के माध्यम से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। बच्चों ने हैरअंगेज करतब दिखाकर रोमांचित किया। 
विज्ञापन


गांधी इंटर कॉलेज परिसर में चले पांच दिवसीय छात्र गुरुकुलम शिविर में मुख्य अतिथि एसडीएम ने कहा कि शिविर में कम उम्र के बच्चों की सहभागिता सराहनीय है। विभिन्न कलात्मक प्रदर्शन देखकर कहा कि बच्चे देश के सजग प्रहरी बनें। गुरुकुल आश्रम चरथावल के आचार्य दयादेव ने बच्चों को नैतिक संस्कारों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


संस्कारवान नौनिहालों से ही राष्ट्र की तरक्की संभव है। चितौड़ा गुरुकुल के जगदीश आर्य ने बच्चों में पंडित रामप्रसाद, चंद्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह के जीवन से संबंधित अनेक प्रसंग सुनाकर देशभक्ति का जज्बा जगाया। कई जनपदों से आए बच्चों ने शिविर में विभिन्न योग क्रियाएं, व्यायाम, आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे और लाठी चलाने के गुर सीखकर देश सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक प्रशिक्षक राकेश आर्य, आचार्य योगेश आर्य, राष्ट्रीय निमात्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, मास्टर धर्मराज त्यागी, आकाश आर्य, नवीन सिंघल, आशीष त्यागी, तोषण आर्य, अमित कुमार, विनीत, विजय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed