{"_id":"61ddb63ebaccbb60cb49b19f","slug":"the-case-has-been-registered-against-24-people-including-the-district-president-of-all-india-etihad-millat-council-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज, ये है मामला
Tue, 11 Jan 2022 10:24 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने व आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में ऑल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में बिना अनुमति बैठक करने पर ऑल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह एक सूचना के आधार पर नगर के न्याजूपुरा मोहल्ला में पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां पर ऑल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे। जिलाध्यक्ष इंतजार पुत्र नसीर अहमद निवासी शाहबुदीनपुर रोड से बैठक करने को लेकर अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका। बल्कि सभी लोग सभा करते रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
इस मामले में इंतजार, शफीक अंसारी, शावेज खान, इंतजार, मोहम्मद फिरोज, रिजवान, इस्लाम, आबिद, तालिम, शकील, इकराम, शारूल त्यागी व दस से बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार