{"_id":"6331f12820996775fb445201","slug":"the-car-collided-with-the-roadways-after-jumping-off-the-divider-four-killed-muzaffarnagar-news-mrt607016080","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से उछलकर रोडवेज से टकराई कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से उछलकर रोडवेज से टकराई कार, चार की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : KHATAULI
डिवाइडर से उछलकर रोडवेज से टकराई कार, चार की मौत
मंसुरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में पैदल हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में वैगनआर कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार पहले डिवाइड से टकराई और फिर उछलकर दूसरी तरफ रोडवेज बस से टकरा गई। चारों मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।
यूपी पुलिस में सिपाही मेरठ पुलिस लाइन में तैनात उत्तरकाशी क्षेत्र के गांव फलन निवासी कुलदीप मिश्रा सोमवार सुबह बीमार बेटे का उपचार कराने के लिए वैगनआर कार से देहरादून के लिए निकला था। मेरठ से लिफ्ट लेकर गाजियाबाद के मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल, मेरठ के मुल्ताननगर निवासी देवेंद्र शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा, कंकरखेड़ा निवासी देहरादून में रक्षा संपदा कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश यादव पुत्र राम नारायण यादव और परीक्षतगढ़ निवासी अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम भी कार में सवार हो लिए।
सुबह करीब पौने नौ बजे देवराना रिसोर्ट के पास हाईवे से पैदल गुजर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा गिरी। उधर से मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस की कार से टक्कर हुई। हादसे में सिपाही कुलदीप और दिनेश की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से अन्य तीन घायलों को खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां देवेंद्र शर्मा और मनीष सिंघल को भी मृत घोषित कर दिया गया। घायल अमन गौतम का मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराया।