{"_id":"586e9dbc4f1c1b0765159537","slug":"the-camera-will-run-cleaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी चलाएंगे प्रशासन का कैमरा, ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी चलाएंगे प्रशासन का कैमरा, ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
camera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में प्रत्येक क्षणों को तीसरी आंख में कैद किया जाएगा। चुनावी गतिविधियों को प्रशासन कैमरे में कैद कराएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से टीम बनाई जा रही है, जो विधानसभा के हिसाब कार्य करेगी। हालांकि चुनावी समर में सफाईकर्मी भी प्रशासन के बराबर के सहयोगी बनेंगे। इन कर्मियों के हाथ में कैमरा देने की तैयारी है।
चुनाव आयोग ने बुधवार को यूपी समेत पांच राज्यों में चुनावी तिथियां घोषित कर दी हैं। चुनाव का एलान होते ही प्रशासन ने भी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को डीएम डीके सिंह, एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्ययोजना बताई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियों पर नजर रखने के साथ ही आचार संहिता के पालन पर जोर दिया है।
इसके अलावा भी विधानसभा चुनाव के प्रत्येक क्षण की वीडियोग्राफी की जाएगी। चुनावी सभाओं, चौपालों के साथ नामांकन, प्रचार-प्रसार आदि को कैमरे में कैद कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के गांवों में लगे सफाई कर्मियों को कैमरे थमाए हैं, जो क्षेत्र में कैमरों के साथ ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा भी सफाई कर्मचारियों की अन्य कई स्थानों पर तैनाती दी गई है।