फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The altercation turned Netaji ' minds

तकरार ने फेर दिया ‘नेताजी’ का मन

Sun, 01 Nov 2015 12:52 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 01 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नए मंत्रिमंडल में सियासी दिग्गजों की किस्मत नहीं खुल पाई। एमएलसी वीरेंद्र सिंह और कैराना विधायक नाहिद हसन की पंचायत चुनाव में हुई तकरार ने नेताजी का मन फेर दिया।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार में मुजफ्फरनगर और शामली से किसी को लालबत्ती नहीं दिए जाने से सियासी हलकों में इसकी वजह तलाशी जा रही हैं। मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप की जगह कोई नहीं ले पाया।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों में शामली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर एमएलसी वीरेंद्र सिंह और विधायक नाहिद हसन में ठन गई। वीरेंद्र के बेटे मनीष चौहान मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जिस वार्ड 14 से मनीष प्रत्याशी हैं, उसी से नाहिद हसन ने बहन इकरा को चुनाव मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तल्खी इतनी बढ़ती गई कि दोनों में से किसी ने भी परचा वापस नहीं लिया। सपा के दूसरे नेता भी पसोपेश में रहे कि आखिर कैसे विवाद को टाला जाए। कैराना उपचुनाव में सपा को मिली जीत में नाहिद को पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र का पूरा सहयोग मिला था।

 दूसरी सियासी पार्टियों के दिग्गजों ने भी सपा में बिगड़ते समीकरण को अंदरूनी तौर पर हवा देने का खेल खेल दिया। पूरा मामला सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के दरबार तक पहुंच गया। दोनों ही फरीकों ने अपनी सफाई तो दी, लेकिन चुनाव मैदान में डटे रहे।

 कांधला देहात में एक ही मतदान केंद्र पर नाहिद और वीरेंद्र समर्थकों में टकराव हो गया। पार्टी सूत्रों की मानें तो नेताजी के मन में स्थानीय स्तर पर सपा राजनीति में हावी मनमर्जी के रवैये से कड़वाहट पैदा हो गई।

मंत्रिमंडल विस्तार में वेस्ट से गुर्जर समाज से वीरेंद्र को लिए जाने की संभावनाएं जगी थीं। जैसे ही यह भनक नाहिद खेमे को लगी तो वह भी मंत्रिमंडल में दावेदारी पर अड़ गए।

सपा सुप्रीमो और शिवपाल सिंह यादव ने हर पैरवी को दरकिनार करते हुए दोनों जिलों में कोई लालबत्ती नहीं देने का फैसला कर लिया। इस खींचतान में सहारनपुर के एमएलसी साहब सिंह सैनी को कैबिनेट मंत्री का तोहफा मिल गया। सैनी का ओबीसी होना भी काम आया।


वर्ष 2017 के चुनाव में नेताजी मुसलिम और ओबीसी जातियों पर फोकस किए हुए हैं। बुढ़ाना से सपा विधायक एवं पूर्व सांसद अमीर आलम के बेटे नवाजिश आलम ने खुद ही लखनऊ से किनारा किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed