{"_id":"6249d63203740c3d52419f74","slug":"thackeray-playing-hindu-muslim-card-to-emerge-ulama-devband-news-mrt583031182","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभरने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रहे ठाकरे : उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभरने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रहे ठाकरे : उलमा
देवबंद(सहारनपुर)। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने तथा ऐसा न करने पर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कराने वाले बयान पर उलमा ने सख्त नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि अब इनकी राजनीति दफन हो चुकी है। खुद को उभारने को यह हिंदू मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं। केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि हिंदुस्तान सेक्युलर मुल्क है और इस मुल्क का संविधान यहां रहने वाले हर शख्स को अपने मजहब के ऊपर अमल करने की पूरी आजादी देता है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे का बयान संविधान के खिलाफ है। मुसलमान अजान दे रहा है तो इसमें कोई एतराज नहीं होना चाहिए। तुम हनुमान चालीसा करो या कुछ भी करो हमें उससे कोई एतराज नहीं है। मुफ्ती असद ने कहा कि अब इनकी राजनीति दफन हो चुकी है। ये खुद को उभारने के लिए हिंदू मुस्लिम के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमेशा से इन्होंने यही किया है। केंद्र सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें सलाखों के पीछे डालने का काम करे। तंजीम अबना-ए-दारुल उलूम के अध्यक्ष मुफ्ती याद इलाही कासमी का कहना है कि मुल्क में नफरत पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि यहां की एकता और अखंडता को बचाया जा सके। केंद्र सरकार को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र स्थित शिवाजी पार्क में एक रैली के दौरान मंच से कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर उससे अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।