{"_id":"6ac3ff5864055b3db109a217","slug":"tender-cancelled-for-the-third-time-vending-zone-nowhere-near-establishment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182399-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीसरी बार टेंडर निरस्त, स्थापना से कोसों दूर वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीसरी बार टेंडर निरस्त, स्थापना से कोसों दूर वेंडिंग जोन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग के सामने करीब 265 मीटर लंबाई में वेंडिंग जोन बनने की संभावना एक बार फिर धूमिल हो गई। केवल एक ही निविदा सामने आने पर फिर से टेंडर निरस्त किया गया है। जबकि कंपनी बाग के सामने रखे गए क्योस्क के पंजीकरण कराने के बावजूद किसी भी आवेदक ने आज तक अनुबंध नहीं किया।
शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कंपनी बाग के बाहर करीब तीन वर्ष पूर्व वेंडिंग जोन बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। शुरुआत में इस क्षेत्र को चाट बाजार का नाम देने का निर्णय लिया गया। उसके उपरांत क्षेत्र को फूड हब के रूप में विकसित करने के लिए वहां कुछ कियोस्क आदि स्थापित कराए गए। एमडीए की ओर से वहां नौ कियोस्क स्थापित कराकर किराए पर तीन वर्ष के लिए उनकी नीलामी भी कराई गई। लेकिन नीलामी छुड़ाने के बावजूद उनकी ओर से अनुबंध नहीं किया गया।
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के रुचि लिए जाने पर कंपनी बाग के सामने करीब 265 मीटर लंबाई में वेंडिंग जोन बनाए जाने पर अमल शुरू हो गया है। एक करोड़ से अधिक का बजट रखा गया है। हाल में निविदा निकाली गई लेकिन केवल एक ही टेंडर पड़ने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। बताया कि तीन बाद टेंडर निरस्त हो चुका है।