फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten members sampled in Madhkarimpur

मढ़करीमपुर में दस सदस्यों के सैंपल लिए

Wed, 10 Jun 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ten members sampled in Madhkarimpur
जिला परिषद मार्केट में दुकानदारों का सैंपल लेते स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मढ़करीमपुर में दस सदस्यों के सैंपल लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। पिता के बाद पुत्र की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डोर-टू-डोर सर्वे कर गांव के सदस्यों की सूची तैयार की। वहीं, सीएमओ आफिस से आई टीम ने परिवार के दस सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवा दिया।

गांव मढ़करीमपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेरठ मेडिकल में मौत हो गई थी। वे कैंसर से पीड़ित थे। अपने पिता की तीमारदारी में लगे उनके बेटे को मेेरठ मेडिकल कालेज में क्वारंटीन करने के बाद सैंपल लिए गए थे। उनकी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उन्हें मेडिकल कालेज में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। बुधवार को टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया। पूरे गांव के 500 घरों का सर्वे कराया गया, जिनमें तीन हजार व्यक्ति का डाटा तैयार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के ब्लाक प्रभारी डॉक्टर एके सिंह बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने सर्वे की टीम को दिशा निर्देश दिए, जिसके बाद पूरे गांव का सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया। उधर, कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिवार के दस सदस्यों के सैंपल भी लिए गए। जिन परिजनों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें दो पुरुष, तीन महिलाएं, पांच बच्चे शामिल हैं। सभी परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed