फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature plummeted...storm uprooted trees, felled poles

Muzaffarnagar News: तापमान लुढ़का...आंधी से उखड़े पेड़, गिरे खंभे

Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Temperature plummeted...storm uprooted trees, felled poles
मेरठ रोड के समीप विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। स्रोत-ऊर्जा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम में परिवर्तन ने गर्मी से राहत दिलाई लेकिन आंधी ने मुसीबत बढ़ा दी। बृहस्पतिवार देर रात आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे भी गिरे। करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कुछ देर के लिए आई आंधी के कारण मुसीबत बढ़ गई। नरा बिजली घर से सुजडू तक करीब 10 खंभे टूट गए। 33 और 11 केवीए की लाइनों में फाल्ट आ गया और आपूर्ति बाधित रही। एक्सईन सागर मल ने बताया कि मरम्मत के बाद सुबह 6:00 बजे तक आपूर्ति सुचारू हो पाई। टाउनहॉल बिजली क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

छपार के बसेड़ा व बरला बिजलीघर की विद्युल लाइन पर पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गया। गांव तेजलहेड़ा व सिमरती रास्ते पर पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गए। शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी बारिश के कारण 11 घंटे आपूर्ति बाधित : चरथावल में आंधी और बारिश के चलते करीब पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। मोबाइल फोन पर रात करीब 10 बजे आंधी तूफान आने का चेतावनी संदेश मिलने पर लोग दहशत में आ गए।। इसी बीच आपूर्ति ठप हो गई।

चरथावल अवर अभियंता अरविंद यादव ने कर्मचारियों के साथ बधाई कलां बिजलीघर से कसियारा मार्ग पर हाईटेंशन तारों के ऊपर गिरे पेड़ों को हटवाने में मशक्कत की। पेड़ों को हटवाकर आपूर्ति चालू कराई। इसके बाद पेयजल की समस्या हल हुई। वहीं, मुख्य मार्गों पर पेड़ों की लकड़ियों काे इकट्ठा करने के लिए काफी संख्सा में लोग पहुंचें। मंडी में कच्चा आम की आवक भारी तादात में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed