फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tehsil of ABVP performance

एबीवीपी का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 14 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने तहसील में प्राइवेट स्कूलों में मनमानी तरीके से अभिभावकों से फीस वसूलने और कोर्स में कमीशनखोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को एसडीएम प्रियंका निरंजन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


एबीवीपी के छात्र बुधवार को  एकत्र होकर तहसील में पहुंचे।  इन छात्रों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग संयोजक ठाकुर विनोद चौहान ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक मनमानी करते हुए कभी भी फीस में वृद्धि कर देते हैं।
विज्ञापन


सभी प्राइवेट स्कूल संचालक अपने स्कूलों के कोर्स और किताबों को अपने निजी केंद्र पर बिकवा रहे हैं। नगर मंत्री अमर छोकर और सिंधु मलिक ने कहा कि इस तरीके से छात्र-छात्राओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने स्कूलों की जांच पड़ताल कराने को एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पंकज तिवारी, गौरव चौधरी, सौरभ भटनागर, विकास सैनी, कार्तिकेय, विवेक शर्मा, विनोद ठाकुर, शिवम आहूजा, नवीन त्यागी, अखिल त्यागी, राहुल कुमार आदि छात्र  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed