{"_id":"6b0041a182e5d08ff40cd18e","slug":"the-citys-electricity-poles-will-be-covered-with-stone-pillars-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185636-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्टोन पिलर से कवर किए जाएंगे शहर के विद्युत पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्टोन पिलर से कवर किए जाएंगे शहर के विद्युत पोल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की सुंदरता बढ़ाने और विद्युत पोल से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद ने एक नई पहल की है। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगे विद्युत पोल को स्टोन पिलर से कवर किया जाएगा। इस कार्य के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से 37 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे और चौराहों पर विद्युत पोल लगे हुए हैं। कई स्थानों पर ये पोल देखने में अव्यवस्थित नजर आते हैं। वहीं, खुले विद्युत पोल से लोगों को करंट लगने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
ऐसे में नगर पालिका ने विद्युत पोल को स्टोन पिलर का स्वरूप देकर सुरक्षित और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की है। योजना पर अमल करते हुए पालिका बोर्ड की ओर से गत बैठक में बजट को स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
ईओ पालिका पवन कुमार ने बताया कि शहर में विद्युत पोल को सुरक्षित बनाने सहित सुंदरता को ध्यान में रखते हुए यह कार्य योजना बनाई गई है। पहले चरण में शहर के व्यस्त और आबादी वाले क्षेत्रों के विद्युत पोल को कवर करने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। करीब एक हजार विद्युत पोल स्टोन पिलर से कवर किए जाएंगे।