फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager's body recovered from the drain of Ambaheta Shekhan

अंबहेटा शेखां के नाले से किशोर का शव हुआ बरामद

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body recovered from the drain of Ambaheta Shekhan
हत्या की आशंका जताकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हाशिमपुरा गांव के ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
देवबंद। हाशिमपुरा से कसौली गांव जाने के दौरान लापता हुए किशोर का शव आठ दिन बाद अंबहेटा शेखां गांव के एक नाले से बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलते हुए उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हाशिमपुरा गांव निवासी राकेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार गत 28 अप्रैल को घर से बाइक पर कसौली गांव जाने को कहकर गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने कसौली में पहचान वालों से विकास के संबंध में पता किया, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अंबहेटा शेखां गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव के बाहर जोहड़ के समीप बने नाले में बाइक और किसी का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी शिनाख्त कराई। जिसमें पता चला कि शव हाशिमपुरा निवासी विकास कुमार का है। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। शव देखते ही उनमें चीख पुकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर विकास की हत्या की आशंका जताई, साथ ही हत्या की धारा में ही रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना है कि विकास के सिर पर चोट का निशान है। जिससे साफ है कि उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया।
विज्ञापन

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस : सीओ
देवबंद। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है। फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लेकर पूछताछ की रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed