{"_id":"5d7be68f8ebc3e93d1008bc7","slug":"teenager-raped-married-woman-gang-raped-muzaffarnagar-news-mrt443199376","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
मीरापुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किशोरी से दुष्कर्म व विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे पंजीकृत हुए। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी अभी फरार हैं।
मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी शुक्रवार को घर पर अकेली थी, जबकि परिजन खेत पर गए थे। आरोप है कि किशोरी को अकेला पाकर गांव का ही शबाब घर में घुस गया और किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और भाग रहे शबाब को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने से गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
उधर, थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ चार दिन पूर्व उसे बहला-फुसलाकर घर से ले गया। आरोप है कि दोनों ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
----------
कार-बाइक की भिड़ंत में युवक घायल
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी महेंद्र शुक्रवार को रामराज की ओर से बाइक पर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आती कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।