{"_id":"6033f5248ebc3ee9481d8d23","slug":"teenager-missing-under-suspicious-circumstances-from-chhachrauli-muzaffarnagar-news-mrt5266930140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लापता हुआ किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में लापता हुआ किशोर
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता हुआ किशोर
भोपा। गांव छछरौली निवासी किशोर रविवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। हरसंभव तलाश के बावजूद सुराग न लगने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी संदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा 12 वर्षीय लक्की रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से बाहर गया था और संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने किशोर की हरसंभव तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को ही किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसी दौरान पीड़ित परिजनों ने रविवार रात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनकी फुटेज में लापता किशोर एक अज्ञात व्यक्ति की साइकिल पर बैठकर जाता हुआ मिला है, जिसके चलते परिजनों ने उसका अपहरण कर लिए जाने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने सोमवार को इस मामले को अपहरण में दर्ज करते हुए किशोर की सकुशल बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। किशोर को साइकिल पर बैठाकर ले जाने वाले व्यक्ति को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।