फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager kidnapped from Bachan Singh Colony

बचनसिंह कॉलोनी से किशोरी का अपहरण

Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped from Bachan Singh Colony
मुजफ्फरनगर। बचनसिंह कॉलोनी निवासी किशोरी का 17 मार्च की दोपहर बहला-फुसलाकर घर से ही अपहरण कर लिया गया। किशोरी की मां ने गांव गढ़ी निवासी दूसरे वर्ग के युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचनसिंह कॉलोनी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को गांव गढ़ी निवासी अब्दुल समन नामक युवक काफी समय से परेशान करता था। कई बार युवक को समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर महिला बेटी को लेकर छपार क्षेत्र स्थित मायके चली गई। 16 मार्च को वह मायके से लौटी थी। 17 मार्च को महिला बेटी को घर छोड़कर सामान लेने मार्केट गई थी। वहां से लौटी तो किशोरी लापता मिली। तलाश के दौरान पता चला कि किशोरी को अब्दुल समन बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने अब्दुल समन के खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed