फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenage girl dies after being hit by a train

Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after being hit by a train
खतौली। देर रात डीएफसी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर मेरठ के थाना दौराला के गांव कैली निवासी निक्की उर्फ रुबी (15) की मौत हो गई। किशोरी अपनी मां और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थी।
विज्ञापन


युवती अपनी मां मधु तथा अन्य परिवार के लोगों के साथ रेलवे प्लेटफार्म पर हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थी। किशोरी कुछ सामान लेने के लिए डीएफसी रेल लाइन पार कर दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान वह मेरठ की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर गांव से अन्य परिजन व ग्रामीण भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed