फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Team A becomes winner in Kho-Kho competition

खो-खो प्रतियोगिता में टीम अ विजेता

Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Team A becomes winner in Kho-Kho competition
खो-खो प्रतियोगिता में टीम अ बनी विजेता
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2020 के अंतर्गत छात्रा वर्ग की खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ, क्रीड़ा अधीक्षक राजीव कौशिक तथा सह क्रीड़ा अधीक्षक डा. अर्चना ने किया। खेल प्रशिक्षक संदीप कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। खिलाड़ी छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में दमदार पारी खेलते हुए अरीबा की कप्तानी में टीम-अ विजेता रही। साक्षी की कप्तानी में टीम-बी उपविजेता घोषित की गई। प्राचार्या क्रीड़ा अधीक्षक ने विजेता तथा उपविजेता टीम की खिलाड़ी छात्राओं को मेडल प्रदान कर प्रतिभागी मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रोफेसर जितेंद्र सिंह, डा. रीना, डा. सपना, डा. संजीव, डा. ऋचा जैन, सचिन, विजेंद्र तथा सुधीर कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed