फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers give new direction to the society by strengthening the foundation: Kapil Dev Aggarwal

नींव मजबूत कर समाज को नई दिशा देते हैं शिक्षक : कपिल देव अग्रवाल

Fri, 05 Jul 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers give new direction to the society by strengthening the foundation: Kapil Dev Aggarwal
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। शिक्षा देना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हाेंने शिक्षकों से आह्वान किया कि भविष्य के भारत के निर्माण में योगदान करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बीएसए संदीप चौहान और प्रभारी डीआईओएस शैलेंद्र त्यागी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का सम्मान किया। कौशल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

मुख्य प्रायोजक श्री बालाजी पब्लिकेशंस, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, एटूजेड ऑटो व्हील्स, ऋषभ इंपोर्ट्स रहे। इस मौके पर प्राचार्या प्रेरणा मित्तल, डॉ. एसएन चौहान, विवेक वीरभान, आनंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, डॉ. प्रभाष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षकों का किया गया सम्मान
समारोह में जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के शिक्षक परविंद्र दहिया, जितेंद्र कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के शिक्षक कुशल आर्य, नीरज शर्मा, जीडी गोयनका स्कूल की प्रधानाचार्या भारती तिवारी, वजीह कहकशां, पीआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मानवी सिंघल, दिव्या शर्मा, न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका दीप्ति शर्मा, प्रियंका गर्ग, आर्य एकडमी इंटर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिका आर्या, पूजा मुदगल, एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रधानाचार्या मृणालिनी अनंत, मोनिका अग्रवाल, वंदना गुप्ता, डीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गगन शर्मा, शिक्षक संदीप दीक्षित को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही एसडी पब्लिक स्कूल की शिक्षका रचना गर्ग, हुमा शामीन, शारदेन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शालिनी गुप्ता, अल्पना सेठ, डीएवी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील वर्मा, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के विनय शर्मा, सतीश शर्मा, ताराचंद वैदिक पुत्री कॉलेज की शिक्षिका प्रतिभा चौधरी, डॉ. योगिता शर्मा, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के शिक्षक संजीव जावला, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज बघरा के शिक्षक राजीव राठी, जनता जर्नादन इंटर कॉलेज बसेड़ा के शिक्षक जोगेंद्र कुमार व योगेश कुमार, जीआईसी के शिक्षक संदीप कौशिक, सुचित्रा सैनी, जीआईसी बहादरपुर के प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी, एसडी इंटर कॉलेज के शिक्षक राहुल कुशवाहा, लाला जगदीश प्रसाद स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा व शिक्षक सुखबीर सिंह, ग्रीन फील्ड मॉडर्न हाईस्कूल की प्रधानाचार्या अंशु मलिक, प्रियंका चौधरी, गोल्ड हार्ट एकेडमी खतौली से रूहाना अहमद, असलम सिद्दीकी, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के विकास शर्मा, दीवान सिंह इंटर कॉलेज तितावी से प्रवीण कुमार पुंडीर, डॉ. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी के शिक्षक दुष्यंत सिंह पुंडीर, नेशनल मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्या नजमा जिलानी, एमडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर के प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री, द एसडी पब्लिक स्कूल की शिक्षका प्रिंसी जैन व सोनल मल्होत्रा, श्रीराम कॉलेज के शिक्षक डॉ. नीति सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. विकास त्यागी, डॉ. रितु पुंडीर, डॉ. विक्रांत, आकांक्षा निर्वाल, डॉ. अशफाक अली, डॉ. रवि गौतम, श्रुति मित्तल, पीयू चौहान को भी सम्मानित किया ।
महेंद्रा की गाड़ी को किया लांच
कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महेंद्रा कंपनी की गाड़ी एक्सयूवी थ्रीएक्सओ को लांच किया। कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed