यूपी: कोरोना की रिपोर्ट आते ही शिक्षिका की हार्टअटैक से मौत, भाजपा ने मदद के लिए जारी किए हेल्प नंबर
मुजफ्फरनगर में डॉक्टर के यहां कोरोना की जांच कराने गई शिक्षिका की अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डॉक्टर के यहां जांच कराने गई शिक्षिका की अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई। शहर निवासी 52 वर्षीय प्रतिभा रानी शर्मा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं। कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बताया गया है कि शुक्रवार को वो एक डॉक्टर के यहां अपना टेस्ट कराने गईं। डॉक्टर ने उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव बताई। यह सुनकर शिक्षिका को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नई मंडी श्मशान घाट पर कोविड प्रोटोकॉल में उनका दाह संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल का कहना है कि ऐसी जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी।
कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक की मौत
दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी के वरिष्ठ लिपिक अमृत कुमार की बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बताया गया है कि चुनाव ड्यूटी में उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने ड्यूटी काटने का आग्रह किया था, मगर उनकी ड्यूटी चुनाव सहायक वन के बजाए पीठासीन अधिकारी के रूप में रथेड़ी लगा दी। 19 अप्रैल को चुनाव कराने के बाद से उनकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर बुधवार को उनकी मौत हो गई।
भाजपा मदद को आगे आई, हेल्प नंबर जारी किए
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने कोविड के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए। वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी के चलते मदद के लिए कार्य करेंगे। भोजन, मास्क, सैनिटाइजर एवं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्प लाइन के नंबर जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: इतनी चिताएं जलती देख सहम गया हर किसी का दिल, देखिए तस्वीरें
ये जारी किए नंबर
विजयसैनी 9897902051, विनीत कात्यान 8791188701, रोहिल वाल्मीकि 9927495817, रेनू गर्ग 9456036443, अचिंत मित्तल 9412214526, रक्षित नामदेव 7017650637, डॉ. संदीप शर्मा 9837575070 लोगों को अस्पताल के बेड, दवाई, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी देंगे। बैठक में जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बेबसी: एंबुलेंस में तड़पता रहा युवक, ऑक्सीजन की कमी से दो ने तोड़ा दम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट