{"_id":"644cfb8ad5ba1ef967029196","slug":"tax-exemption-improved-sanitation-and-relief-from-jam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-220-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: टैक्स में छूट, सुधरे सफाई व्यवस्था और जाम से मिले छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: टैक्स में छूट, सुधरे सफाई व्यवस्था और जाम से मिले छुटकारा
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में विचार रखते व्यापारी।
व्यापारी संवाद
- व्यापारियों ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए उठाने चाहिए ठोस कदम
- शहर के हर कोने में होनी चाहिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए खूब वायदे कर रहे हैं। शहर के व्यापारियों का कहना है कि उद्यमियों और व्यापारियों के लिए टैक्स में छूट का प्रावधान किया जाना चाहिए। सफाई व्यवस्था सुधरे। प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था और जल निकासी और सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक बाजार में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए। आमजन के साथ सभासदों और पालिकाध्यक्ष का संवाद रहना चाहिए। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। शहर के हर चौराहे पर सिग्नल की व्यवस्था होनी चाहिए।
उद्यमियों पर कम होना चाहिए टैक्स
आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर ने कहा कि नगर पालिका का क्षेत्र बढ़ गया है। इस क्षेत्र में उद्योग भी आए है। नगर पालिका का टैक्स ज्यादा है, इसका असर उद्यमियों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए पालिका बोर्ड को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे उद्यमियों को ज्यादा टैक्स ना देना पड़े। चौराहों का सुंदरीकरण होना चाहिए। प्रत्येक वार्ड के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार किया जाना जरूरी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मंडी की दुकानों का नहीं होना चाहिए अधिग्रहण
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि नवीन मंडी में किसी चुनाव के लिए व्यापारियों की दुकानों का अधिग्रहण किया जाता है। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान होता है। दुकानों के अधिग्रहण को बंद किया जाना चाहिए। नए चेयरमैन इस व्यवस्था की दुरुस्त करने का काम करें।
जाम से मिलना चाहिए छुटकारा
व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता का कहना है कि शहर में जाम बड़ी समस्या बन गया है। फुटकर और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए दुकान की व्यवस्था की जाए।
जीएसटी के छापे बन रहे समस्या
व्यापारी नवीन गोयल ने कहा कि जीएसटी के छापों की प्रक्रिया बदलनी चाहिए। अचानक दुकानों पर टीम ना पहुंचे, पहले नोटिस दिया जाए, उसके बाद ही टीम अग्रिम कार्रवाई करें।
समस्याएं बताने वाले को मिले इनाम
कपड़ा व्यापारी राकेश कंसल का कहना है कि हर जनप्रतिनिधि को स्वच्छ मन से काम करना चाहिए। शहर के गड्ढों या अन्य समस्या के लिए हर वार्ड में पोस्टर लगाना चाहिए, जिसपर समस्या बताने वाले को उचित इनाम की घोषणा की जाएं। इससे हर वार्ड में समस्या का समाधान होगा।
योजना बनाकर करें कूड़ा निस्तारण
- व्यापारी जनार्दन विश्वकर्मा ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़े की है। योजना बनाकर कूड़ा निस्तारण होना चाहिए। शहर में बंदर बढ़ रहे हैं। पालिका को बंदर पकड़वाने चाहिए।
रात में होनी चाहिए शहर की सफाई
व्यापारी योगेश भगत का कहना है कि शहर में साफ-सफाई का कार्य रात में किया जाए। दिन में कूड़ा उठाने का कार्य किया जाता है, जिससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कार्य से पहले लगाया जाए सूचना बोर्ड
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नया चेयरमैन कोई भी कार्य करने से पहले उसका पूरा विवरण वाला एक बोर्ड लगाए। जिस पर कार्य का बजट, ठेकेदार का नाम, निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान की जानकारी लिखी होनी चाहिए।
कूड़ा निस्तारण में बरती जाए सावधानी
व्यापारी नवीन गोयल ने कहा कि कूड़े घर से जाना वाला कूड़ा ढक कर ले जाना चाहिए। खुला कूड़ा ले जाने से लोगों के ऊपर गिरता है, जो बीमारियां भी फैलाता है। नया चेयरमैन इस तरह की व्यवस्था करें कि कूड़े को ढककर ही ले जाया जा सके।
बंद नहीं होना चाहिए नावल्टी चौराहा
अंसारी रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने कहा कि भविष्य में कभी भी नावल्टी चौराहा बंद ना हो। इसके अलावा अंसारी रोड पर लगाए गए डिवाइडर हटाए जाने चाहिए। अंसारी रोड की चौड़ाई कम है, डिवाइडर लगने से वह और भी कम हो गई है। इससे जाम की स्थिति रहती है।
शहर से हटना चाहिए अतिक्रमण
व्यापारी रितेश गर्ग ने कहा कि अधिकारियों की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है, लेकिन वह कुछ ही दिन प्रभावी रहता है। इसके बाद समस्या ज्यों की त्यों रहती है। मेरठ रोड पर पहले अतिक्रमण अभियान चलाया गया था और फूल व्यापारियों को कंपनी बाग के बाहर जगह दी गई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद समस्या ऐसी ही हो गई।
सड़कों के बीच से हटाए जाएं खंभे
व्यापारी विक्की चावला ने कहा कि शहर में कई जगह सड़कों का चौड़ीकरण कर दिया गया है, लेकिन खंभे नहीं हटाए गए। इन खंबों की वजह से शहर में जाम की स्थिति रहती है। इसलिए जो खंबे सड़क के बीच में आ रहे है, उन्हें हटाया जाए।
संवाद में व्यापारियों ने उठाए यह मुद्दे
- शहर में जाम से मिलना चाहिए छुटकारा
- जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए
- कूड़ा निस्तारण का किया जाए इंतजाम
- बंदरों और कुत्तों से निजात दिलाए पालिका
- शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होनी चाहिए
- उद्यमियों को टैक्स में मिलनी चाहिए छूट
- शहर के लिए योजना बनाकर कराएं कार्य