फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tasting, vaccination action plan ready in all villages

सभी ग्रामों में टेस्टिंग, वैक्सीनेशन की कार्ययोजना तैयार

Tue, 25 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tasting, vaccination action plan ready in all villages
सभी ग्रामों में टेस्टिंग, वैक्सीनेशन की कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड प्रबंधन और नियंत्रण से संबंधित कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सभी नौ ब्लॉकों में पांच-पांच गांव, जिनमें अधिक कोविड संक्रमित मिले है उनमें विशेष अभियान चलाकर कोविड टेस्टिंग व वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में सभी विकास खंडों में से पांच-पांच गांव को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने के लिए व्यवस्था करें। यह कार्य रूटीन में चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में बनाए गए कंटेंनमेंट जोन की निगरानी बढ़ाई जाए। गांवों में सर्वे कर रही मेडिकल टीम को ई- रिक्शा पब्लिक एड्रेस सिंस्टम के साथ उपलब्ध कराई जाए। उधर, एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने अलमासपुर गांव में जाकर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। वहां पर की गई व्यवस्थाओं को जायजा लिया। पुलिस को इस क्षेत्र से लोगों को बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कल होगा होगा घर-घर गायत्री यज्ञ
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए 26 मई को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शहर में स्थित गायत्री शक्तिपीठ द्वारा घर-घर यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की मुखिया सोहनवीरी देवी ने यह जानकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed