{"_id":"58ac85034f1c1b9954b24686","slug":"tamper-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी छोटूराम इंटर कालेज में प्रिंसिपल और स्टाफ के बीच रस्साकसी जारी है। इसी बीच एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने प्रधानाचार्य एवं उनकी पत्नी पर छेड़खानी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग के निर्देश पर पीड़िता की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
चौधरी छोटूराम इंटर कालेज स्टाफ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला कालेज की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जुड़ा है। जिसमेें उत्तर प्रदेश महिला आयोग लखनऊ के निर्देश पर पीड़िता की ओर से प्रधानाचार्य नरेश प्रताप सिंह और इसी कालेज में तैनात उनकी पत्नी को नामजद किया गया है। सिविल लाइन निवासी पीड़िता का आरोप है कि वह कालेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है।
आरोप है प्रधानाचार्य ने 28 दिसंबर 2016 को नशे में धुत होकर पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज कर छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। आयोग के निर्देश पर महिला थाने में आरोपी प्रधानाचार्य नरेश प्रताप सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। उधर, प्रधानाचार्य नरेश प्रताप सिंह का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप फर्जी हैं। महिला के ड्यूटी नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था, इस बात से नाराज होकर उसने ये आरोप लगाए हैं।